उत्तरभारत में हुई बर्फबारी के बाद चली बर्फीली हवाओं से सर्दी के तेवर एक बार फिर से तीखे हो गए है। हिल स्टेशन समेत जिलेभर में देर सुबह तक कोहरा छाया। हिल स्टेशन माउंट आबू के तापमान में एकाएक 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माउंट आबू में सवेरे देर तक वादियां कोहरे से ढकी रही। कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी लाइट जलानी पड़ी। मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। दिन भर चली सर्द हवाओं के कारण जिलेभर में भी सर्दी का असर तेज हो गया है। दिन भर लोग गर्म लबादों में लिपटे रहे। वहीं जगह-जगह चाय की थडिय़ों और गर्म पकवानों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।
गर्मलबादों से लिपटे रहे सैलानी
माउंटआबू में अचानक गिरे तापमान और हाड़कंपाती सर्दी से बचने के लिए सैलानी दिनभर गर्म लबादों में नजर आए। यहां के अधिकांश पर्यटन स्थल सवेरे शाम को सुनसान नजर आए। वहीं दोपहर में धूप खिलने के बाद पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की रौनक नजर आई, वे भी गर्म कपड़ों से ढके रहे। शाम होते ही यहां की सड़कें भी सूनसान हो गई।
Post a Comment