हिलस्टेशन माउंट आबू के तापमान में लगातार तीसरे दिन भी एक डिग्री की गिरावट हुई। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पारा 3 डिग्री पर पहुंचने के साथ ही माउंट आबू में ठिठुरन बढ़ गई है। दिनभर शीतलहर चली। सवेरे देर तक कोहरे का असर देखा गया।
जिला मुख्यालय सिरोही शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरोही के तापमान में दो दिन में ही छह डिग्री गिरावट हुई। तेज हवा चलने के कारण ठिठुरन भी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिनों तक तापमान में गिरावट होगी।
सिरोही
तिथि अधिकतम न्यूनतम
21दिसंबर 28.0 14.0
22 दिसंबर 26.0 9.0
23 दिसंबर 26.0 8.0
माउंट आबू. सर्दी से बचने के लिए हिल स्टेशन पर गर्म कपड़ों से ढके सैलानी।
माउंट आबू
तिथि अधिकतम न्यूनतम
21दिसंबर 23.0 4.8
22 दिसंबर 24.0 4.0
23 दिसंबर 22.0 3.0
Post a Comment